Tuesday, October 20th, 2026

गर्मियों में बेस्ट ऑप्शन है पोर्टेबल एसी


एसी एक ऐसा नाम जो गर्मियों में सुकून और राहत का अहसास होता है। स्पिलिट और विंडोज एसी के लिए बाजार में बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे एयर कंडीशनर के बारे में जिसे आप एक कमरे से दूसरे कमरे या एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पोर्टेबल एसी की। आइये आपको बताते हैं उन पोर्टेबल एसी के बारे में जो आप बढ़िया ऑफर और छूट के साथ खरीद सकते हैं।


Blue Star 1 Ton Portable AC
इस पोर्टेबल एसी को फ्लिपकार्ट से 28,400 रुपये में लिया जा सकता है। एसी खरीदने पर आपको बैकं ऑफर के साथ छूट भी मिल जाएगी। 1 टन का यह एसी 90 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए एकदम पर्फेक्ट है। यानी आप एसी को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं। यह पोर्टेबल एसी ऑटो रीस्टार्ट के साथ आता है। इस एसी को आप नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी ले सकते हैं।


Midea 1 Ton Portable AC
Midea पोर्टेबल एसी को फ्लिपकार्ट से 23,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर्स भी हैं। 1 टन वाला यह एसी ऑटो रीस्टार्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एक खास Sleep Mode दिया गया है जिससे यह आपकी नींद के हिसाब से टेंपरेचर को ऑटो अडजस्ट कर लेता है।


MarQ By Flipkart 1 Ton Portable AC
फ्लिपकार्ट के ब्रैंड MarQ का यह एसी 21,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के साथ इस पर छूट भी मिल जाएगी। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। इस पोर्टेबल एसी में कॉपर कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इस एसी को पावर कट के बाद मैनुअली रीस्टार्ट करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह ऑटो रीस्टार्ट फीचर के साथ आता है।


Cruise 1 Ton Portable AC
क्रूज के इस पोर्टेबल एसी को ऐमजॉन इंडिया से 26,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस एसी पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। इसके अलावा बैंक ऑफर के साथ छूट भी मिल जाएगी। बात करें फीचर्स की तो 1 टन वाला यह पोर्टेबल एंटी-बैक्टीरियल और हाई डेनसिटी डस्ट फिल्टर के साथ आता है। कॉपर कंडेसर का इस्तेमाल इस एसी में किया गया है। इसमें 2D ऑटो एयर स्विंग, फीदर टच पैनल के साथ एलईडी डिस्प्ले और स्मार्ट वायरलेस रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Lloyd 1.0 Ton Portable AC
लॉयड के इस पोर्टेबल एसी को ऐमजॉन इंडिया से 31,690 रुपये में लिया जा सकता है। लेकिन बैंक ऑफर के साथ इसे आप 30 हजार रुपये के आसपास ले पाएंगे। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी है। लॉयड का यह पोर्टेबल एसी स्मार्ट और एलीगेंट डिजाइन के सा आता है। 1 टन कैपिसिटी वाले इस एसी में 100 फीसदी इनर ग्रूव्ड कॉपर ट्यूब्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले, टॉप एयर थ्रो, ऑटो स्विंग, स्वीप मोड जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय